![]() |
Mango varieties, |
Mango varieties, popular mango varieties, famous varieties of
indian mangoes, alphonso mango, chausa aam, kesar mango, लंगड़ा आम की
पहचान, लंगड़ा आम, तोतापरी आम, मल्लिका आम, केसर आम, अलफांसो या हापुस आम
Popular mango varieties,
आम खाना किसे पसंद नहीं होता है। आम के सीजन के इंतजार हर कोई करता है। भारत में आम की अलग-अलग किस्में उगाई जाती हैं, जिनका स्वाद और रंग रुप एक दूसरे से बिल्कुल जुदा होता है। किसी को दशहरी पसंद होता है तो किसी को चौसा। लेकिन जब आम के हो शौकीन, तो इसकी हर वैरायटी और हर स्वाद से क्यों रहें दूर।
![]() |
लंगड़ा आम की
पहचान, |
Famous varieties of
indian mangoes,
आम की कुछ किस्मों के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन कुछ किस्में ऐसी भी हैं जो बहुत स्वादिष्ट होती हैं, लेकिन बहुत से आम प्रेमियों को इसके बारे में पता नहीं होता है आज हम आम के शौकिनों के लिए लाएं हैं आम की अलग-अलग किस्मों की जानकारी...
आम की कुछ किस्मों के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन कुछ किस्में ऐसी भी हैं जो बहुत स्वादिष्ट होती हैं, लेकिन बहुत से आम प्रेमियों को इसके बारे में पता नहीं होता है आज हम आम के शौकिनों के लिए लाएं हैं आम की अलग-अलग किस्मों की जानकारी...
![]() |
अलफांसो या हापुस आम |
मालदा आम की मिठास के दीवाने देश के साथ विदेश में भी है इसलिए आम कि इस किस्म की मांग विदेशों तक में है। अमेरिका, यूरोप, स्वीडन, दुबई आदि कई देशों में इस आम को मंगाया जाता है। मालदा आम की मिठास के साथ इसकी खुशबू भी मन को खुश कर देती है। यह पश्चिम बंगाल की पहचान है।
![]() |
Famous Varieties of Indian Mangoes, |
दशहरी आम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता है। यह आम कि लोकप्रिय किस्मों में से एक है दशहरी आम अपने मीठे और रसीले स्वाद की वजह से हर किसी को पसंद होता है। इसे ज्यादातर भारत के उत्तरी भाग में उगाया जाता है। उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद में इसकी खेती सबसे ज्यादा की जाती है।
अलफांसो आम की सबसे खास किस्म है, इसे कर्नाटक में इसे आपुस तो महाराष्ट्र में इसे हापुस के नाम से जाना जाता है। इसे अंग्रेजो के द्वारा बहुत पसंद किया जाता था। जिसके कारण इसे आज भी यूरोपीय देशों में भेजा जाता है। इसकी मिठास और स्वाद की वजह से अंतराष्ट्रीय बाजार में भी इसकी खूब मांग है। केसरिया रंग का यह आम लोकप्रिय होने के साथ सबसे महंगा भी होता है।
![]() |
|
लंगड़ा आम भी लोगों में काफी लोकप्रिय है, वैसे तो कई राज्यों में इसको उगाया जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश में इसके बगान ज्यादा होते हैं। लेकिन इसे बनारस का आम कहा जाता है आम की अन्य किस्मों के मुकाबले यह ज्यादा गुदेदार, मुलायम और रसीला होता है। पकने के बाद भी ऊपर से इसका रंग हरा ही रहता है।
![Famous Varieties of Indian Mangoes, Famous Varieties of Indian Mangoes,](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjy8pbqt151kN5t_9JCjGWWrlnrmzUTVHhaWrwXzokXGpw_0cCkN99F6TQFzey8EzYITckU6aQmpUtFxCq7oFmSzyJqLSJJS6TcvPz-jpbvWGKzs26Ym56jQihFww8fbMXU9NOeGw34OVwf/w640-h432-rw/2020-06-26_1820_001.jpg)
अपनी केसर जैसी खुशबू कि वजह से इसका नाम केसर आम पड़ा। केसर आम को गिर अभयारण्य के आसपास के इलाकों अमरोली और जूनागढ़ में ज्यादा में उगाया जाता है। यह हल्का हरा और पीले रंग का होता है। यह आम बहुत ही मीठा होता है।
![Famous Varieties of Indian Mangoes, Famous Varieties of Indian Mangoes,](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi0bPtX_Y2Liowp4tF7mJuLwsR_yGa6CY3N9POZyt9WHg8equtDGziQKPU7nHVgdZ5THZuXpLKRAe-MmguD1DDZ6uPASzvo1wYZA3q9zNazBBV_VEzKces8zktlR_GCgojerKJRrO-5_7_v/w640-h388-rw/2020-06-26_1820_002.jpg)
तोतापुरी आम का नाम इसके तोते जैसे रंग रुप के कारण पड़ा है। यह आगे की तरफ से कुछ लाल और बाकी हिस्सा हरे रंग का होता है यह आम आंध्रप्रदेश और हैदराबाद से आता है। इसका स्वाद भी मीठा और रसीला होता है।
मल्लिका आम दशहरी और नीलम आम की ही एक किस्म है। यह आम भी जुबान पर जाते ही पूरे मुंह में मिठास भर देता है अपनी इसी मिठास के कारण ही यह बहुत फेमस है।