Best Lamha Shayari Collection In Hindi - लम्हा-दर-लम्हा गुज़रता ही चला जाता है लम्हों पर शायरों के दो शब्द - हिंदी शायरी एच
लम्हा-दर-लम्हा गुज़रता ही चला जाता है लम्हों पर शायरों के दो शब्द
![]() |
यादगार लम्हों पर शायरी |
लम्हा लम्हा रोज़ संवरने वाला तू
लम्हा लम्हा लम्हा रोज़ बिखरने वाला मैं
- जावेद अकरम फ़ारूक़ी
वक़्त से लम्हा लम्हा खेली है
ज़िंदगी इक अजब पहेली है
- परसुराम मीता
लम्हा-दर-लम्हा गुज़रता ही चला जाता है
वक़्त ख़ुशबू है बिखरता ही चला जाता है
- तनवीर अहमद अल्वी
ये लम्हा लम्हा ज़िंदा रहने की ख़्वाहिश का हासिल है
कि लहज़ा लहज़ा अपने आप ही में मर रहा हूँ मैं
- मुशफ़िक़ ख़्वाजा
वो इक लम्हा सज़ा काटी गई थी जिस की ख़ातिर
वो लम्हा तो अभी हम ने गुज़ारा ही नहीं था
- अरशद जमाल सारिम
वो इक लम्हा सज़ा काटी गई थी जिस की ख़ातिर
वो लम्हा तो अभी हम ने गुज़ारा ही नहीं था
- अरशद जमाल सारिम
वो एक लम्हा जिसे तुम ने मुख़्तसर जाना
हम ऐसे लम्हे में इक दास्तां बनाते हैं
- तालीफ़ हैदर
लम्हा इतनी गुंजाइश रखता है ख़ुद में
आप उस में आने से पहले जा सकते हैं
- सरफ़राज़ ज़ाहिद
तर्क-ए-तअल्लुक़ात को इक लम्हा चाहिए
लेकिन तमाम उम्र मुझे सोचना पड़ा
- फ़ना निज़ामी कानपुरी
लम्हा लम्हा बार है तेरे बग़ैर
ज़िंदगी दुश्वार है तेरे बग़ैर
- शकील बदायूंनी