Navratri Special Vrat Recipes 2022 How To Make Lauki Ki Barfi Recipe In Hindi - 'नवरात्रि रेसिपी' 2022
Navratri Recipe: नवरात्रि में मीठा खाने का है मन, तो इस रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट लौकी की बर्फी Navratri special recipes | navratri special recipes in hindi | navratri special fast recipes | navratri special fast recipes in hindi
2022 Navratri Special Vrat Recipes: नवरात्रि के नौ दिन जो लोग उपवास करते हैं, वह फलाहार का सेवन करके व्रत रखते हैं। नौ दिनों तक फलाहारी भोजन करने वालों के लिए बहुत विकल्प होते हैं। वह कई ऐसी डिश बना सकते हैं, जो नवरात्रि उपवास में खाई जाती है। शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए उपवास के पोषण की पूर्ति भी जरूरी है। ऐसे में व्रत में पौष्टिक फलाहारी आहार को अपनी नवरात्रि डाइट चार्ट प्लान में शामिल कर सकते हैं। नवरात्रि में आलू, लौकी जैसी सब्जियों का सेवन किया जा सकता है। आप इन्हीं सब्जियों से कई तरह के फलाहारी लजीज व्यंजन बना सकते हैं। नवरात्रि के मौके पर फलाहारी व्यंजन से मुंह मीठा करना हो तो मिठाई बना सकते हैं। सामान्य खोए की बर्फी तो आपने खाई ही होगी, लेकिन शरीर में पौष्टिकता की पूर्ति के साथ स्वाद के लिए लौकी की बर्फी नवरात्रि में ट्राई कर सकते हैं। ये रही लौकी की बर्फी की रेसिपी।
![]() |
लौकी - फोटो : pintrest |
लौकी की बर्फी के लिए सामग्री
कद्दूकस की हुई लौकी, खोया, घी, चीनी, फुल क्रीम दूध, पिसी इलायची।
![]() |
लौकी की बर्फी - फोटो : Pixabay |
लौकी की बर्फी की विधि
स्टेप 1- एक बर्तन में दूध लेकर उसे उबाल लें।
स्टेप 2- अब उबलते हुए दूध में कद्दूकस की हुई लौकी को डालें।
स्टेप 3- 10 से 15 मिनट मध्यम आंच पर पकने दें।
![]() |
लौकी की बर्फी - फोटो : istock |
लौकी की बर्फी
स्टेप 4- फिर दूध और लौकी में चीनी मिलाकर चलाते रहें।
स्टेप 5- जब लौकी में दूध सूख जाए और मिक्सचर गाढ़ा हो जाए तो उसमें खोया मिला लें।
स्टेप 6- घी और पिसी हुई इलायची डालकर अच्छे से मिला लें।
![]() |
लौकी की बर्फी - फोटो : istock |
लौकी की बर्फी
स्टेप 7- अब एक प्लेट में घी लगाकर लौकी वाले मिक्सचर को अच्छी तरह से फैला लें।
स्टेप 8- ऊपर से पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट से गार्निश करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
आपकी लौकी की बर्फी तैयार है। इसे ठंडा होने के बाद बर्फी के शेप में काटकर सर्व करें।
navratri special sweets, navratri vrat special recipe, navratri vrat
special dishes, lauki ki barfi, lauki ki barfi kaise banti hai, lauki ki
barfi recipe in hindi, lauki ki barfi banane ki recipe in hindi, lauki
ki barfi banane ki vidhi in hindi, lauki ki burfi recipe, how to make
lauki ki barfi, how to make lauki ki barfi in hindi