Hindi Fashion Tips:आपकी स्किन टोन पर किन रंगों की लिपस्टिक करेगी सूट, जानकर करें सही शेड का चयन - Fashion Tips How To Choose Lipstick Color
Fashion Tips:आपकी स्किन टोन पर किन रंगों की लिपस्टिक करेगी सूट, जानकर करें सही शेड का चयन - Fashion Tips How To Choose Lipstick Color Or Shades According To Your Skin Tone Ke Hisab Se Lipstick Skin tone ke hisab se lipstick, lipstick color according to skin tone, lip shades according to skin tone, lipstick shades according to skin tone, best lip color for different skin tones, what lipstick shade suits me, how to choose lipstick color for indian skin, fashion tips in hindi,
मेकअप की सबसे जरूरी और अहम प्रक्रिया में लिपस्टिक शामिल है। अधिकतर लड़कियां रोजाना तैयार होते समय लिपस्टिक लगाती हैं। हालांकि कई बार लड़कियां लिपस्टिक लगाने के बाद अपने लुक और मेकअप से संतुष्ट नहीं होतीं। कई बार ऐसे शेड या रंग की लिपस्टिक का चयन कर लेती हैं तो उनकी चेहरे की रंगत से मेल नहीं खाती। लड़कियों को यह तो कहते अक्सर सुना होगा कि इस लिपस्टिक का रंग मुझपर अच्छा नहीं लगता। लेकिन क्या आपको ये पता होता है कि आपके लिए सही लिपस्टिक कौन सी है। परफेक्ट शेड की लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। वहीं गलत लिप शेड के चुनाव से चेहरे का पूरा लुक बिगड़ सकता है। इसलिए अपने स्किन स्टोन के हिसाब से सही शेड की लिपस्टिक खरीदें। अगली स्लाइड्स में आपके लिए सही शेड की लिपस्टिक खरीदने के टिप्स दिए जा रहे हैं।
![]() |
स्किन टोन पर लिपस्टिक का शेड - फोटो : Pixabay |
लिपस्टिक का शेड
स्किन टोन से मैच करती लिपस्टिक खरीदें। अगर आपका वार्म स्किन टोन है तो वार्म कलर के शेड की लिपस्टिक लगाएं। वहीं न्यूट्रल स्किन टोन पर न्यूट्रल कलर की लिपस्टिक इस्तेमाल करें। टैनिंग की वजह से स्किन टोन थोड़ा बदल गया हो तो अंडरटोन से मैच करती लिपस्टिक चेहरे पर फबेगी। ये रहे लिपस्टिक के शेड जो आप पर सूट करेंगे।
![]() |
स्किन टोन पर लिपस्टिक का शेड - फोटो : pixabay |
फेयर स्किन विद कूल अंडरटोन
अगर आप गोरी या सफेद त्वचा की हैं लेकिन टैनिंग के कारण पर्पल या ब्लू रंग का अंडरटोन हैं तो चेहरे पर माॅव कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
न्यूट्रल शेड पर पिंक रंग की लिपस्टिक अच्छी लगती है। वहीं अगर इस स्किन टोन की महिलाएं डार्क रंग की लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो क्रिसमस रेड और बेरी टोन लिपस्टिक उन्हें परफेक्ट लुक देगी।
![]() |
स्किन टोन पर लिपस्टिक का शेड - फोटो : istock |
फेयर स्किन वार्म अंडरटोन
फेयर स्किन वाली महिलाओं की वार्म या पीली अंडरटोन है तो उनकी त्वचा पर पिंक और ब्राउन शेड की लिपस्टिक खूबसूरत लगती है। ऑरेंज रेड और रेड ब्राउन कलर की लिपस्टिक भी वार्म अंडरटोन पर खूबसूरत लगती हैं।
![]() |
स्किन टोन पर लिपस्टिक का शेड - फोटो : istock |
न्यूट्रल अंडरटोन
न्यूट्रल अंडरटोन में स्किन ऑलिव कलर जैसी होती है। इस तरह की स्किन पर ब्राइट कलर जैसे कोरल, लाल या हॉट पिंक लिपस्टिक शेड अच्छे लगते हैं। वहीं अगर डार्क कलर के लिप शेड लगाना चाहती हैं तो डीप प्लम और डार्क बेरी कलर की लिपस्टिक जंचती है।
![]() |
स्किन टोन पर लिपस्टिक का शेड - फोटो : istock |
मीडियम स्किन टोन
जिन महिलाओं की रंगत मीडियम होती है, उनपर पर्पल रेड, वाइन, रोज पिंक कलर की लिपस्टिक जंचती हैं। वहीं इस स्किन टोन की महिलाओं को बहुत लाइट या हल्के रंग की लिपस्टिक लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपकी त्वचा की रंगत को फीका दिखाते हैं।
![]() |
गहरी रंगत के चेहरे पर लिपस्टिक का शेड - फोटो : istock |
डार्क स्किन टोन
अगर आपकी रंगत डार्क है, हालांकि अंडरटोन कूल है तो बेहतर दिखने के लिए प्लम, कूल रेड, बेरी कलर के लिपस्टिक शेड का चयन कर सकती हैं। डार्क कलर पर वार्म अंडरटोन होने पर डार्क ब्राउन, कूल रेड, गुलाबी, कोरल और हल्के ब्राइट कलर की लिपस्टिक से चेहरे की रंगत अधिर निखरी हुई दिखती है।।